इस दिन सरकार देगी पुलिसकर्मियों को प्रमोशन तोहफ़ा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य सरकार अपने प्रदेश की जनता और कर्मचारियों को लगातार तोहफा देती जा रही है। ऐसे में उत्तराखंड सरकार भी पीछे नहीं है।

ADVERTISEMENTS

जनता, कर्मचारियों के अलावा सरकार अब पुलिसकर्मियों को भी प्रमोशन का तोहफा देने जा रही है। दरअसल, दीपावली पर पुलिसकर्मियों को ग्रेड पे और पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है।

जानकारी के मुताबिक, दीपावली से पहले डीपीसी और 30 अक्टूबर तक कांस्टेबलों के प्रमोशन हो सकते है। इसके तहत पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल से एडिशनल सब इंस्पेक्टर बनेंगे।इसका लाभ वर्ष 2001 व 2002 बैच के जवानों मिलेगा।

दरअसल, बीते महीने 11 सितंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग में एडिशनल सब इंस्पेक्टर का नया पद सृजित करने और उन्हें 4200 रुपये ग्रेड पे देने के निर्देश दिए थे।

शासन के निर्देश पर नियमावली संशोधन का प्रस्ताव भेजा गया है, यहां से मंजूरी मिलने के बाद प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद कांस्टेबल का हेड कांस्टेबल पद पर प्रमोशन किया जाएगा।

खबर है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद पुलिस विभाग की ओर से पद्दोन्नति व ग्रेड पे की प्रक्रिया शुरू हुई।इसके तहत हेड कांस्टेबल को वरिष्ठता के आधार पर एडिशनल सब इंस्पेक्टर बनाया जाएगा।

उत्तराखंड पुलिस को 1750 एडिशनल सब इंस्पेक्टर मिलेंगे। इन्हें दरोगा की तरह विवेचना का अधिकार भी दिया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश पुलिस में 3450 हेड कांस्टेबल हैं। प्रमोशन के बाद इनकी संख्या 5200 हो जाएगी। इसके साथ ही नई भर्तियों के रास्ते भी खुल जाएंगे।

बता दे कि वर्ष 2001 में भर्ती सिपाही 20 साल की नौकरी पूरी होने पर 4600 ग्रेड पे की मांग कर रहे थे। पहले पुलिस कर्मियों को 10, 16, 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत ग्रेड पे दिया जाता था।

पुलिस कर्मियों का प्रारंभिक ग्रेड पे 2000 रुपये है। इसके बाद पहली पदोन्नति अथवा 10 वर्ष की सेवा पर ग्रेड पे 2400 रुपये और फिर 16 साल की सेवा पूरी होने पर ग्रेड पे 4600 रुपये दिया जाता था।

ADVERTISEMENTS