बकरीद पर बचपन की सहेली को बुलाया घर… धोखे से खिलाया गोमांस! कन्वर्जन के लिए मौलाना को बुलाया, पानी पिलाते ही आया चक्कर, फिर जो हुआ…
Kanpur/Lucknow: कानपुर की एक महिला ने अपनी बचपन की सहेली और उसके पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि बकरीद के मौके पर उसे लखनऊ स्थित घर बुलाकर धोखे से गोमांस खिलाया गया और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उसे चोरी के झूठे आरोप में फंसाने की कोशिश की गई।
पीड़िता ने सीएम योगी को भेजी शिकायत
कल्याणपुर क्षेत्र के आईआईटी नानकारी निवासी अनीता गोस्वामी ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत और आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बचपन की सहेली वर्तमान में लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में रहती है। महिला के अनुसार, 26 मई को उसे बकरीद के अवसर पर घर आने का निमंत्रण दिया गया था। इसके बाद वह 28 मई को अपने बेटे और भतीजे के साथ लखनऊ पहुंची।
धोखे से खिलाई बिरयानी, बिगड़ी महिला की तबीयत
पीड़िता का आरोप है कि रात के भोजन के दौरान सहेली के पति ने उससे अपने पति को छोड़ने और एक मुस्लिम युवक से निकाह करने की बात कही। जब उसने इसका विरोध किया, तो कथित तौर पर उसे बताया गया कि जो बिरयानी उसने खाई है, वह गोमांस से बनी थी। महिला का कहना है कि यह जानकारी मिलने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं।
मौलाना को बुलाकर मतांतरण का प्रयास
शिकायत के अनुसार, इसके बाद दंपती ने अपने धर्म की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए एक मौलाना को बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि उससे धार्मिक आयतें पढ़ने को कहा गया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे जबरन पानी पिलाया गया, जिसके बाद उसे चक्कर आने लगे।
आरोपितों ने महिला पर लगाया चोरी का आरोप
अनीता गोस्वामी का कहना है कि अगले दिन जब उसने घर लौटने की बात कही तो आरोपितों ने उस पर घर से जेवर चोरी करने का आरोप लगा दिया और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके पर उसके, उसके बेटे और भतीजे के सामान की तलाशी ली। बाद में उन्हें चौकी ले जाया गया, जहां पूछताछ के बाद वापस जाने की अनुमति दे दी गई।
IGRS पोर्टल पर भी दर्ज की शिकायत
पीड़िता का आरोप है कि आरोपित दंपती अब भी झूठी चोरी की शिकायतों के माध्यम से उसे परेशान करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी वजह से उसने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने कहा कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला अभी तक नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यदि पीड़िता औपचारिक शिकायत करती है तो मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और पुलिस द्वारा शिकायत की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


