#Odisha #vidhansabha ओडिशा विधानसभा में प्रमिला मलिक बनी पहली महिला स्पीकर, 6 बार रह चुकी है विधायक

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

ओडिशा विधानसभा को आज पहली महिला स्पीकर मिल गई है। बिजू जनता दल की वरिष्ठ नेता प्रमिला मलिक को स्पीकर के तौर पर निर्विरोध चुना गया है। स्पीकर-इन-चार्ज रजनीकांत सिंह ने मानसून सत्र से पहले आयोजित एक विशेष सत्र में प्रमिला मलिक के पहली महिला स्पीकर चुने की घोषणा की।

ADVERTISEMENTS

बता दें कि विपक्षी पार्टी भाजपा और कांग्रेस की तरफ से इस पद के लिए किसी भी उम्मीदवार को चुनाव में नहीं उतारा गया था। सीएम नवीन पटनायक ने मलिक को अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए सदन में प्रस्ताव पेश किया था, जिसका संसदीय कार्य मंत्री निरंजन पुजारी ने समर्थन किया। सीएम पटनायक, वपिक्षी भाजपा प्रमुख व्हिप मोहन मांझी, कांग्रेस विधेयक दल के नेता नरसिंह मिश्रा और अन्य वरिष्ठ नेता प्रमिला मलिक के शपथ ग्रहण के समय मौजूद थे।

स्पीकर बनने के बाद दिया धन्यवाद
वही ओडिशा विधानसभा की स्पीकर बनने के बाद मलिक ने अपने पहले भाषण में सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। ओडिशा विधानसभा की स्पीकर बनने के बाद मलिक ने अपने पहले भाषण में सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह सदन की गरिमा बरकरार रकने की पूरी कोशिश करेगी। ओडिशा विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बनने पर सीएम पटनायक ने प्रमिला मलिक का धन्यवाद किया।

6 बार रह चुकी है विधायक
बता दें कि प्रमिला मलिक जयपुर जिले के बिंझरपुर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रह चुकी है और ओडिशा विधानसभा में स्पीकर पद के लिए नामांकर भरने के लिए उन्होंने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था।

ADVERTISEMENTS