नैनीताल में अब नहीं देख पाएंगे फेमस टिफिन टॉप, भूस्खलन के कारण डोरथी सीट का अस्तित्व खत्म

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

टिफिन टॉप का अस्तित्व खत्म

मंगलवार रात नैनीताल में भारी भूस्खलन हुआ जिसके कारण ऐतिहासिक टिफिन टॉप की डोरथी सीट का अस्तित्व ही खत्म हो गया है। अब नैनीताल आने वाले पर्यटक यहां से पूरे शहर का सुंदर व्यू नहीं देख पाएंगे। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात यहां भारी भूस्खलन हुआ जिस कारण बड़े-बड़े बोल्डर गिरे। जिसकी आवाज सुन लोग दहशत में आ गए।

भूस्खलन के कारण डोरथी सीट का अस्तित्व खत्म

सरोवर नगरी नैनीताल में बीते कई सालों से टिफिनटॉप पर भूस्खल हो रहा था। लेकिन मंगलवार रात हुए भूस्खलन ने इस ऐतिहासिक स्थल का अस्तित्व ही खत्म कर दिया है। अब आप कभी टिफिनटॉप नहीं देख पाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात हुई बारिश के कारण यहां करीब 11 बजे भूस्खलन हुआ। जिस से ऐतिहासिक डोरथी सीट का अस्तित्व खत्म हो गया है।

landslide IN NAINITAL
डोरथी सीट का अस्तित्व खत्म

नैनीताल का प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है टिफिनटॉप

आपको बता दें कि टिफिनटॉप नैनीताल का प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां से सुंदर से नैनीताल शहर का व्यू देखने के लिए पर्ययक कई किलोमीटर ट्रैक करते थे। पिछले तीन साल से यहां लगातार भूस्खलन हो रहा है। मई 2023 में भी यहां दरारें नजर आई थी। जिस कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन कुछ समय बाद इसे फिर से खोल दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोबारा से आवाजाही शुरू करने के कारण ही यहां भूस्खलन बढ़ा है।

ADVERTISEMENTS