अब वन कर्मी हुआ बाघ के हमले का शिकार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

जंगली जानवरों के द्वारा इंसानों के पर हमले करने की कई खबरें सामने आती रहती है इसी क्रम में एक बड़ी खबर रामनगर क्षेत्र से के सामने आ रही है यहां पर कॉर्बेट नेशनल पार्क की झिरना रेंज में गश्त करने के दौरान अचानक एक बाघ ने एक वन कर्मी पर हमला बोलते हुए उसे घायल कर दिया।घटना के बाद वहाँ हड़कंप मच गया।घटना के बाद घायल वन कर्मी के साथ मौजूद अन्य वन कर्मियों ने शोर मचाकर घायल वन कर्मी को बाघ के चुंगल से छुड़ाकर उसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घटना की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी सूचना मिलने के बाद इलाके की रेंजर संचिता वर्मा अस्पताल पहुंची जहां उन्होंने घायल वन कर्मी हाल जाना।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें 👉 ब्रेकिंग-सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पोखरी में हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरादोत्सव मेले का किया शुभारम्भ।।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह प्रातः माधुबाला जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी मानक चंद जो कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज में संविदा के पद पर तैनात है, गश्त के दौरान अचानक गश्त के दौरान बाघ ने हमला बोलते हुए उसे घायल कर दिया जिसके बाद वन कर्मियों में दहशत बनी हुई है तो वहीं घटना के बाद बाघ की मॉनिटरिंग के लिए वन कर्मियों की गस्ती भी शुरू कर दी गई है वहीं घायल वन कर्मी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS