गैरसैंण को कर दिया गैर, अब कर दी इसे राजधानी बनाने की मांग

ख़बर शेयर करें




उत्तराखंड को राज्य बने हुए 23 साल पूरे हो गए हैं लेकिन उत्तराखंड अब तक स्थायी राजधानी नहीं मिल पाई है। गैरसैंण को भले ही ग्रीष्मकालीन राजधानी बना दिया गया हो लेकिन सरकार गैरसैंण से आज तक नहीं एक भी दिन नहीं चली है। लेकिन अब देहरादून को स्थायी राजधानी बनाई जाने की मांग कांग्रेस विधायक के द्वारा कर दी गई है। जिसके बाद एक बार फिर से चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए हैं।

Ad
Ad


उत्तराखंड राज्य को बने हुए 23 सालों के बाद भी स्थायी राजधानी का समाधान ढूंढा नहीं गया। देहरादून जहां उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी है तो वहीं गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी जरूर घोषित हुई है। लेकिन एक भी दिन गैरसैंण से सरकार चली नहीं है। इन सबके बीच किच्छा से कांग्रेस विधायक जो की पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं, उन्होंने देहरादून को स्थाई राजधानी बनाई जाने की मांग कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार देहरादून को स्थाई राजधानी बनाती है तो सरकार के फैसले को समर्थन करने की भी बात कही है।

तिलक राज बेहड़ ने की मांग
कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ कई तर्क देहरादून को स्थायी राजधानी बनाने को लेकर दे रहे हैं। ये भी सत्य है कि देहरादून के रायपुर में नई विधानसभा भवन बनाने को लेकर कसरत भी चल रही है। हालांकि कोई पार्टी खुलकर देहरादून को स्थाई राजधानी बनाने की बात नहीं करती है लेकिन उत्तराखंड में दो-दो विधानसभा भवन बनकर आज भी स्थाई राजधानी का मसाला सुलझा नहीं है। देहरादून के रायपुर में अगर विधानसभा भवन बनता है तो फिर देहरादून को ही स्थाई राजधानी माना जाएगा।

कांग्रेस है कंफ्यूज पार्टी – बीजेपी
जिस तरीके से जन भावनाएं गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के साथ हैं उसके विपरीत देहरादून को स्थायी राजधानी बनाए जाने का बयान भारतीय जनता पार्टी को भी हजम नहीं हो रहा है। यही वजह है कि भाजपा नेता कांग्रेस को कंफ्यूज पार्टी बता रहे हैं।

भाजपा नेताओं का कहना है कि जब त्रिवेंद्र रावत की सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया था तब कांग्रेस ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग की थी। लेकिन अब कांग्रेस विधायक देहरादून को स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस को पहले एक राय राजधानी को लेकर बनानी चाहिए उसके बाद ही बयान देना चाहिए।