बाल सुधारगृह से बाहर आकर भी नहीं सुधरा किशोर, कहा-भगा कर ले जाऊंगा और धर्म परिवर्तन कराऊंगा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून के एक किशोर के दुस्साहस ने उसे एक बार फिर सलाखों के पीछे भेज दिया है। अपहरण और दुष्कर्म के मामले में बाल सुधार गृह से छूटकर आया किशोर फिर से किशोरी के घर आ धमका। उसने किशोरी की मां को धमकी देते हुए कहा कि वह किशोरी को भगा ले जाएगा और उसका धर्म परिवर्तन कराएगा। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

-->


बता दें बीते दिनों पहले किशोरी की मां ने एक किशोर के खिलाफ तहरीर दी थी। पटेलनगर थाने में तहरीर देते हुए किशोर पर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि किशोर उनकी बेटी को अपने साथ अजमेर ले गया था। वहां ले जाकर किशोर ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। पटेलनगर पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की तो दोनों को अजमेर से बरामद किया गया।

किशोरी के घर पहुंचकर दी धमकी
आरोपी किशोर ने पहले किशोरी को अपना नाम राहुल बताया था। किशोर को न्याय बोर्ड के आदेश पर बाल सुधार गृह भेजा गया था। वहां से जमानत मिलने के बाद किशोर बाहर आया था। लेकिन बाहर आने के बाद भी किशोर में कोई सुधार नहीं दिखा। किशोर बीते शुक्रवार को फिर किशोरी के घर पहुंचा और उसकी मां को धमकी दी।

घर से भगाकर धर्म परिवर्तन करने की दी धमकी
किशोरी की मां का आरोप है कि किशोर ने उन्हें धमकी दी है कि वह फिर से उनकी बेटी को भगाकर ले जाएगा और उसका जबरन धर्म परिवर्तन भी कराएगा। किशोरी की मां का आरोप है कि किशोर ने उनकी बेटी को दूसरे शहर में ले जाकर बेचने की भी धमकी दी है।

किशोर को फिर भेजा बाल सुधार गृह
जानकारी के मुताबिक एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर के बाद किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे पकड़ लिया गया है। न्याय बोर्ड के आदेश पर फिर से उसे रोशनाबाद स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।