Neeraj Chopra Marriage: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने गुपचुप रचाई शादी, देखिए तस्वीरें

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

neeraj chopra marriage photos

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने गुपचुप शादी (Neeraj Chopra Marriage) कर ली है। बीते दिन यानी रविवार की रात नीरज ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर शादी के बंधन में बंधने की जानकारी दी। शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल थे। बता दें कि ओलंपिक गोल्ड मेडल विनर नीरज चोपड़ा की शादी के चर्चे काफी वक्त से चल रहे थे। लेकिन अब फोटोज से नीरज ने खुद इस बात को कंफर्म कर दिया। पत्नी के साथ नीरज ने शादी की फोटोज शेयर की है।

ADVERTISEMENTS

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने की शादी (Neeraj Chopra Marriage)

शादी की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट कर नीरज ने कैप्शन लिखा, “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।” कैप्शन में उन्होंने अपनी वाइफ का नाम भी मैन्शन किया। बता दें कि नीरज की वाइफ का नाम हिमानी है। हालांकि वो क्या करती है किस प्रोफेशन में है, इसको लेकर जानकारी नहीं है।

नीरज की शादी की काफी वक्त से थी चर्चा

बता दें कि काफी वक्त से नीरज की शादी के चर्चे चल रहे थे। टोक्यो ओलंपिक 2020 में जेवलिन थ्रो में भारत के लिए नीरज ने गोल्ड मेडल जीता था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पेरिस ओलंपिक 2024 में भी उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। जिसके बाद से उनकी शादी के चर्चे शुरू हो गए थे। कई इंटरव्यूज में भी शादी से जुड़े सवाल नीरज से पूछे गए है। लेकिन उन्होंने कभी अपने हमसफर का नाम रिवील नहीं किया। ऐसे में अब उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है

ADVERTISEMENTS