कैमरे में कैद हुआ प्रकृति का कहर! आंधी में कागज की तरह हवा में उड़ गया युवक, डरावना वीडियो
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बुधवार शाम आए तेज तूफान ने लोगों में दहशत फैला दी। धूलभरी आंधी और तेज हवाओं के कारण कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। इसी दौरान एक ऐसा हादसा हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक टीनशेड के साथ हवा में उड़ता दिखाई दे रहा है। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
तेज आंधी में टीनशेड पकड़कर खड़ा था युवक:
जानकारी के मुताबिक यह घटना भमोरा थाना क्षेत्र के बमियाना गांव की है। बुधवार शाम अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी चलने लगी। उसी समय नन्हे मियां नाम का युवक एक बारातघर के पास मौजूद था। तेज हवाओं से बचने के लिए उसने वहां लगे टीनशेड को पकड़ लिया।
टीनशेड़ के साथ हवा में उड़ा युवक:
लेकिन कुछ ही सेकंड में आंधी इतनी तेज हो गई कि पूरा टीनशेड जोर-जोर से हिलने लगा। इससे पहले कि युवक खुद को संभाल पाता, तेज हवा टीनशेड को उखाड़कर हवा में ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक भी टीनशेड के साथ कई फीट ऊपर तक उठ गया। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
video- https://youtube.com/shorts/Z9I2__5Sgw8?si=iwLY1uKLl9_Crgum
हाथ पैरों में आई गंभीर चोट:
कुछ देर बाद टीनशेड नीचे गिर गया, लेकिन संतुलन बिगड़ने की वजह से युवक ऊंचाई से सीधे जमीन पर आ गिरा। हादसे के तुरंत बाद गांव के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उसके हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


