भंडाफोड़ – सफेद अंडों को रंग कर बनाया जा रहा देशी अंडा
गोदाम सीज, सफेद एवम रंगे हुए अंडे स्वास्थ्य विभाग के कब्जे में
4 लाख से अधिक अंडे रंगे थे। 3 लाख अंडे थे सफेद
मुरादाबाद skt. com
शुरू होने के साथ ही अंडे की खपत बढ़ गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को शहर के रामपुर दोराहा बरवारा मझरा में कृत्रिम रंग लगाकर देसी अंडा बनाने वाले गोदाम पर छापा मार दिया। गोदाम में कुल 4.53 लाख रंगे अंडे, 3.56 लाख सफेद अंडे, जिन्हें रंगने के लिए रखा गया था को सीज कर दिया।
अंडों का अनुमानित मूल्य करीब 3.89 लाख रुपये बताई गई। टीम ने गोदाम को सील कर दिया। अंडा गोदाम पर सुबह तीन बजे कार्रवाई की गई थी। अंडो को कत्था, चायपत्ती और सिंदूर के घोल से रंगा जा रहा था। टीम पिछले 15 दिन से गोदाम की रेकी कर रही थी।खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार सुबह सहायक आयुक्त खाद्य राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके यादव, प्रजन सिंह, पुलिस के साथ काशीपुर रोड रामपुर दोराहा बरवारा मझरा में अंडा गोदाम पर छापा मार दिया। छापे में गोदाम में बड़ी संख्या में सफेद अंडों को कृत्रिम रंग (आर्टिफिशियल रंग) से रंगकर उन्हें देसी अंडों जैसा रूप दिया जा रहा था।
रंगाई की प्रक्रिया गोदाम के अंदर ही खुले में की जा रही थी। खाद्य गुणवत्ता मानकों का कोई पालन नहीं किया जा रहा था। अधिकारियों ने मौके पर रंगे हुए अंडे, रंगाई में उपयोग होने वाला रंग और सफेद अंडों का ढेर बरामद किया जो, रंगे जाने के लिए तैयार रखे गए थे। मौके से मिले रासायनिक पदार्थों कत्था, चायपत्ती और सिंदूर को जब्त कर लिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

