हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष: महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर पहुंचे नितिन नबीन और CM, मां का लिया आशीर्वाद
ADVERTISEMENTS

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय नैनीताल दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन नितिन नबीन बरेली रोड स्थित महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री धामी भी मौजूद थे।
महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर पहुंचे नितिन नबीन और CM
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव पहुंचे। जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। साथ ही मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



बिग न्यूज़ – कौन बैठेगा जिला सहकारी बैंक की कुर्सी !