नैनीताल-मुरादाबाद से पति के साथ घूमने आई थी महिला, होटल में मिला शव, पति फरार

ख़बर शेयर करें

मुरादाबाद से नैनीताल घूमने आई महिला का शव होटल के कमरे में मिलने से हड़कप मच गया। महिला अपने पति के साथ नैनीताल में हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में ठहरी हुई थी।

Ad
Ad

होटल में महिला का शव मिलने से मचा हड़कप
मृतक महिला की पहचान ईरम (32) पत्नी गुलजार निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ सोमवार से होटल में रुकी हुई थी। अचानक दोपहर महिला का पति होटल कर्मियों से ये कहकर बाहर चला गया कि उसकी पत्नी की तबियत ठीक नहीं है। दवा लेने के लिए वो बाहर जा रहा है। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा।

पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी
जानकारी के अनुसार काफी देर महिला ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। जिस पर होटल कर्मियों को शक हुआ। होटल स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना पाकर सीओ नैनीताल विभा दीक्षित अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। सीओ ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। महिला के पति की भी तलाश जारी है।