नैनीताल एसएसपी ने किया महिला सेल प्रभारी को लाइन हाजिर

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी कोतवाली में महिला सेल प्रभारी को नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रदर्शनी के द्वारा लाइन हाजिर किया गया है जानकारी के अनुसार बता दें कि हल्द्वानी में स्पा सेंटरों पर छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा कर चर्चा में आने वाली पुलिस महिला सेल की प्रभारी इंस्पेक्टर ललिता पांडेय को पुलिस कप्तान प्रीति प्रियदर्शनी ने लाइन हाजिर कर दिया है।पुलिस इंस्पेक्टर ललिता पांडेय पर आरोप है कि उन्होंने काउंसलिंग के लिए बुलाई गई युवती व उसके भाई से अभद्रता कर डाली। युवक के वीडियो बनाने पर प्रभारी का पारा ऐसा चढ़ा की उन्होंने युवती को थप्पड़ जड़ दिया और सभी परिजनों को आधी रात घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दे डाली। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने महिला सेल प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है और प्रकरण में जांच के आदेश दे दिए है।

बताया गया है कि ग्राम ककोड़ा गांजा पटरानी हैड़ाखान निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अपने पति के साथ मल्ला गोरखपुर में किराए पर रहती है। उसके पति और वह निजी अस्पताल में नौकरी करते हैं। इन दिनों उसकी बहन व ननद भी उनके साथ में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। सोमवार की शाम घर पर ननद अकेली थी। महिला सेल की प्रभारी ललिता पांडे टीम के साथ उनके कमरे में पहुंची। सेल की प्रभारी ने घर में देह व्यापार चलाने का आरोप लगाकर उसे बेल्ट से पीट दिया। इसके बाद तीन मोबाइल जब्त कर ले आई और मंगलवार को काउंसलिंग के लिए बुलाया। महिला सेल में पहुंचते ही प्रभारी ने अभद्रता शुरू कर दी और देह व्यापार कराने का आरोप लगा दिया। प्रभारी ने आक्रोश में आकर उसकी बहन के थप्पड़ जड़ दिया और पति से धक्का-मुक्की की। इसके बाद रात को 12 बजे घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दे दी।पूरे मामले में पीड़ित ने महिला प्रभारी से जान माल का खतरा बताते हुए एसपी सिटी को तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS