हल्द्वानी में महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, आरोपी अब तक फरार, सड़कों पर उतरे ग्रामीण

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
murder in haldwani

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग प्रशिक्षक ज्योति मेर की हत्या ने पूरे शहर को दहला दिया है। ज्योति के आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जिसके बाद से लोगों में आक्रोश है।

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी में महिला योग प्रशिक्षक की हत्या

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ज्योति की मौत दम घुटने और सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई, साथ ही सीने पर भी चोट के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि वारदात बेहद क्रूर तरीके से अंजाम दी गई। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति मास्क पहने ज्योति के कमरे से बाहर निकलते हुए कैद हुआ है।

योगा सेंटर से जुड़े हैं आरोपी

पुलिस और एसओजी की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन मुख्य आरोपी योगा सेंटर से जुड़े दो सगे भाई अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हत्या के बाद महिला संगठनों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और एसडीएम कोर्ट पहुंचकर हत्याकांड का जल्द खुलासा व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

हल्द्वानी में महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, आरोपी अब तक फरार, सड़कों पर उतरे ग्रामीण
ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों में आक्रोश

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हल्द्वानी में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और महिलाएं-बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ज्योति की मां ने मीडिया से कहा, “मेरी बेटी को बेरहमी से मार डाला गया, लेकिन आरोपी अब तक पकड़े नहीं गए। शहर में बढ़ते अपराधों को लेकर जनता का गुस्सा फूट पड़ा है।

ADVERTISEMENTS