पंक्चर बनाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें



उधमसिंह नगर से बड़ी खबर है। बता दें कि जिले के गदरपुर में सुबह सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार एनएच-74 पर पंचर बनाने वाले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जब मृतक की मां मौकके पर पहुंची को लहू देख वो घबरा गई औऱ जोर जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर परिवार के लोग और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को इसकी सूचना दी गई और साथ ही मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम घटनास्थल की जांच में जुटी है। पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया औऱ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

-->


फिलहाल पुुलिस हत्या का कारण तलाशने में जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार गदरपुर के ग्राम मसीत निवासी 19 साल के फरमान स्वर्गीय जहूर अहमद की घर के पास एनएच-74 पर चांद मुस्लिम नाम से होटल है। होटल से लगी बाइक पंक्चर की दुकान भी है। वह बाइक पंक्चर बनाता था और छोटे भाई (16) अकील के साथ दुकान में सो जाता था। जबकि उसके दो बड़े भाई घर में परिवार के साथ रहते हैं। चारों भाई का संयुक्त परिवार है