2022 में wikipedia पर लोगों ने इनको सबसे अधिक पढ़ा

ख़बर शेयर करें




गूगल दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला सर्च इंजन है। लोग गूगल पर कुछ भी सर्च करते हैं और गूगल उन्हें तुरंत उनका जवाब सामने रख देता है। लेकिन कभी -कभी गूगल सर्च किए गए कंटेंट के अलावा कुछ और भी चीजें दे देता है जिससे लोग परेशान होते हैं। लोगों की ये परेशानी दूर करने का काम Wikipedia और Quara जैसे प्लेटफॉर्म करते हैं।

Ad
Ad

इन प्लेटफॉर्म पर आप जो सर्च करते है उनका जवाब दूसरे लोग भी देते हैं। और Wikipedia पर तो लोग इंफॉर्मेशन को जोड़ भी सकते हैं। खैर ये तो रही सर्च इंजन की बात। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस साल 2022 में सबसे ज्यादा लोगों ने किस चीज को सर्च किया है। लोग गूगल पर दुनिया भर की तमाम चीजों को सर्च करते हैं जिसके बारे में जानना हो लोग तुरंत गूगल पर सर्च कर जानकारी को पुख्ता कर लेते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस साल सबसे ज्यादा लोगों ने गूगल पर क्या सर्च किया।


FIFA World Cup 2022
साल के अंत में फीफा विश्व कप खेला गया था। जिसका खिताब इस बार अर्जेंटिना ने अपने नाम किया है। फाइनल के मुकाबले में अर्जेंटिना के सामने फ्रांस था। लेकिन अर्जेंटिना को दुनिया में सबसे ज्यादा लोग सपोर्ट कर रहे थे क्योंकि इस टीम से लियोनल मेसी के साथ लोगों के इमोशन्स जुड़े थे। और आखिरकार मेसी के फैंस की दुआओं के बदौलत मेसी अपने आखिरी वर्ल्डकप का खिताब जीत कर अपना सपना पूरा किया। इसलिए भी इस बार का फीफा विश्वकप सबसे ज्यादा खास रहा। FIFA World Cup 2022 को विकिपीडिया पर 30,776,846 सर्च पेज मिले। यानी यह साल का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला गेम रहा। इसके साथ ही सबसे ज्यादा लोगों ने इस साल विकिपीडिया पर FIFA World Cup 2022 सर्च किया।


Elizabeth ii
ब्रिटेन की पूर्व महारानी एलिजाबेथ द्वितीय भी इसी साल इस दुनिया से विदा हो गईं। 96 साल की उम्र में स्कॉलैंड के महल में उन्होंने अपनी अंतिम सासं ली थी। जिसके बाद पूरे यूरोप में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी।

एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटिश सामाज्य पर सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी रहीं। दुनिया की सबसे प्रसिद्ध हस्ती भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय रहीं थी। इसके बाद उनके बेटे किंग जॉर्ज को यूनाइटेड किंगडम का महाराज घोषित किया गया। इस साल लोगों ने फीफा विश्वकप के बाद सबसे ज्यादा विकिपीडिया पर एलिजाबेथ द्वितीय को सर्च किया था। इस साल Wikipedia पर एलिजाबेथ द्वितीय को 42,621,493 सर्च पेज मिले।


Netflix की Dahmer
इसके बाद जो चीज विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाली रही वह NETFLIX की पॉपुलर वेब सीरीज Jeffrey Dahmer है। यह सीरीज दुनिया में लोगों के बीच इतना पॉपुलर है कि लोग इस सीरीज को विकिपीडिया पर 52,650,755 सर्च कर चुके हैं। यह सीरीज एक अमेरिकी सीरियल किलर पर आधारित है जो लोगों को मारकर उनके साथ रहता है। लोग इस सीरीज को सच मानें या झूठ इसलिए इसे वेरिफाई करने के लिए लोगों ने Wikipedia का सहारा लिया। इस साल विकिपीडिया पर jaffrey Dahmer सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला इंग्लिश आर्टिकल बन गया।


रूस यूक्रेन युद्ध
इस साल की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक रूस-यूक्रेन युद्ध रहा। साल के शुरूआत में ही रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया था और युद्ध अब तक जारी है। दोनों देश किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए हैं। यह युद्ध लोगों के मन में इतने सवाल डाल दिया कि Wikipedia पर इसे 47,484,468 सर्च किया गया।