Google पर Monsoon की जानकारी कर रहे हैं सर्च तो हो जाएं सावधान, एक क्लिक में हो रहे लोग कंगाल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में लोग बारिश की जानकारी के लेने के लिए गूगल की मदद लेते हैं। अगर आप भी गूगल से लेते हैं मानसून की जानकारी तो सावधान हो जाएं।

-->



बिपरजॉय तूफान के बाद अब देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून में आने वाले तूफान और बरसात की जानकारी लेने के लिए ज्यादातर लोग गूगल की मदद लेते हैं। इसी का फायदा उठाकर साइबर ठग लोगों के अकाउंट में सेंध लगा रहे हैं।

एक क्लिक में हो सकते हैं कंगाल
मानसून की जानकारी का फायदा उठाकर साइबर ठग गूगल समेत इंटरनेट मीडिया में लिंक भेज रहे हैं। जिस पर क्लिक करने से लोग कंगाल हो रहे हैं। जी हां अनजान लिंक पर क्लिक करने से बैंक खाते का बैलेंस उड़ सकता है। साइबर ठगों ने मौसम जानकारी, आनलाइन खरीददारी, नेट बैंकिंग, गेम डाउनलोडिंग, हेल्पलाइन आदि के द्वारा ठगी करना शुरू कर दिया है।

मानसून की जानकारी देने वाले लिंक से रहे दूर
पुलिस के अनुसार इंटरनेट मीडिया और गूगल सर्च के दौरान जब आप मानसून और बिपरजॉय तूफान की जानकारी सर्च करते हैं तो आपको कई लिंक मिलते हैं। जिसे लोग क्लिक कर देते हैं। जिसके बाद लोगों की सूचनाएं और बैंक से जुड़ी सूचनाएं शेयर हो रही हैं। इन्ही जानकारियों से साइबर ठग ठगी को अंजाम दे रहे हैं।