महाकुंभ वाली Monalisa हैं प्रेग्नेंट!, पति फरमान का बड़ा खुलासा

ख़बर शेयर करें

 

viral-girl-monalisa-pregnant-husband-farman-claims

Viral Girl Monalisa Pregnant: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से शादी की। जिसके बाद से मोनालिसा और फरमान चर्चाओं में बने हुए हैं। जिसके बाद मोनालिसा के मां-बाप ने आरोप लगाया था कि बेटी नाबालिग है और उसे गैर धर्म में बहला-फुसलाकर शादी करवाई गई हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पेश करने के लिए नोटिज भेजा। अब इसी केस में एक ट्विस्ट आया है।

महाकुंभ वाली मोनालिसा हैं प्रेग्नेंट! Viral Girl Monalisa Pregnant

दरअसल मोनालिसा के पति फरमान ने पुलिस को बताया कि मोनालिसा प्रेग्नेंट है। हेल्थ इश्यू की वजह से वो पुलिस के सामने पेश नहीं हो पाएगी। खबरों की माने तो पत्नी की तबीयत के बारे में फरमान ने एक महिला सब-इंस्पेक्टर को बताया कि वो उसकी फौरन पेश नहीं हो सकती।

बता दें कि ये हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद हुआ। हाईकोर्ट ने दोनों को 20 मई तक गिरफ्तारी से राहत दी थी। जिसके बाद पति फरमान ने डॉक्यूमेंटेड मेडिकल ग्राउंड्स के चलते पेशी में देरी की मांग की है।

केरल पुलिस ने बताई सच्चाई

बताते चलें कि मोनालिसा के नाबालिग मामले में केरल पुलिस ने ये क्लियर कर दिया ता कि घटना के समय मोनालिसा 18 साल तीन महीने की थी। ऑफिशियल रिकॉर्ड से ये पुष्टि हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि शादी के दौरान जाली डॉक्यूमेंट्स का यूज नहीं हुआ था।