Mirzapur Train Accident: मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा!, ट्रेन से कटकर आठ की मौत, शवों के उड़े चीथड़े

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

mirzapur-chunar-railway-station-accident-6-people-dead

Mirzapur Train Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले(Mirzapur) से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर बुधवार पांच नवंबर को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के नीचे आने से करीब आठ लोगों की कटकर मौत हो गई। खबरों की माने तो ट्रेन की चपेट में आने से शवों के चीथड़े उड़ गए। तो वहीं कई लोग घायल भी हुए है। इस दर्दनाक हादसा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया।

ADVERTISEMENTS

Mirzapur Train Accident: मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर 6 लोगों की दर्दनाक मौत

दरअसल ये सभी लोग देव दीपावली के मौके पर वाराणसी में गंगा स्नान करने जा रहे थे। इसी बीच श्रद्धालु चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते वक्त ट्रैन(Train Accident) की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार सभी यात्री चोपन से वाराणसी जा रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो तुरंत ही मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाए। इसके साथ ही सभी एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों के उपचार के निर्देश भी दिए गए है। सीएम योगी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

ADVERTISEMENTS