नहीं बदला जाएगा मियांवाला का नाम, स्थानीय लोगों के विरोध के बाद बैकफुट पर आई धामी सरकार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
मियांवाला की क्या है कहानी ? story of mianwala

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. मियांवाला का नाम पहले की तरह मियांवाला ही रहेगा. बता दें स्थानीय लोगों के विरोध के बाद धामी सरकार बैकफुट पर आ गई है.

ADVERTISEMENTS

नहीं बदला जाएगा मियांवाला का नाम

गौरतलब है कि धामी सरकार ने बीते दिनों पहले चार जिलों के विभिन्न स्थानों का नाम बदला था. जिसमें देहरादून का मियांवाला भी शामिल था. मियांवाला का नाम बदलकर रामजी वाला कर दिया गया था. सरकार के इस फैसले के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध किया था. जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला का नाम न बदलने का फैसला लिया है.

स्थानीय लोगों के विरोध के बाद मुख्यमंत्री ने लिया फैसला

शनिवार को मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप बुटोला के नेतृत्व में मियांवाला के स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की. मुलाकात में सीएम धामी ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि जनभावनाओं को ध्यान में रखा जाएगा. जिसके बाद सीएम धामी ने अधिकारियों को नाम न बदलने के निर्देश दिए हैं. हालांकि सरकार की ओर से अभी इसे लेकर औपचारिक घोषणा आना बाकी है.

dehradun news

TAGGED

ADVERTISEMENTS