नैनीताल: मल्लीताल बाजार में चीन बाबा मंदिर के पास मकान में भीषण आग, पूरा घर जलकर खाक,मौके पर पहुँची video

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल के मल्लीताल बजार क्षेत्र अंतर्गत चीन बाबा मंदिर के पास मंगलवार को एक मकान में भीषण आग लग गई है।आग इतना विकराल था की देखते देखते आग से मकान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया ।आग के चपेट में आसपास के कुछ दुकान और घर भी आए हैं। आग लगने की घटना मिलते ही

ADVERTISEMENTS

video-https://youtu.be/CnIeqCMVVTg?si=_-SPjSFUnwwFgHOZ

मौके पर नैनीताल अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू करने की कोशिश की। लेकिन आग अधिक होने के चलते भवाली अग्निशमन और भवाली एयरफोर्स से फायर की गाड़ी को मंगाया गया। इसके अलावा आग पर नियंत्रण पाने के लिए हल्द्वानी से भी अग्निशमन के दो गाड़ियों को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि आग लगने से लकड़ी से बने मकान को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल मौके पर अग्निशमन और पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं।आग पर काबू करने के प्रयास किये जा रहे हैं। एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि आग पर नियंत्रण पाने के लिए आसपास के क्षेत्र से अग्निशमन गाड़ियों को मनाया गया है।आग पर काबू का प्रयास किये जा रहे है । खबर अपडेट हो रही है

video- https://youtu.be/ix4HMrQkVVA?si=wIVuMqD5ffZoASoJ

🚨तेज़ रेस्पॉन्स… त्वरित नियंत्रण – नैनीताल पुलिस व फायर सर्विस की संयुक्त कार्यवाही

आग पर पाया पूरी तरह काबू, कोई जनहानि नहीं

  नैनीताल क्षेत्र में चीनाबाबा चौराहे के पास होटल दीना के ऊपर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल जो कि बन्द था में लगी आग की सूचना पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टीसी* ने तत्काल संज्ञान लेते हुए *सीएफओ नैनीताल श्री गौरव किरार* को फायर यूनिट के साथ मौके पर भेजा।

भीमताल, भवाली, हल्द्वानी से फायर ब्रिगेड की टीमें, SDRF और पुलिस बल तत्काल घटना स्थल पर पहुँचे।

संयुक्त टीमों की तेज़ी और प्रोफेशनल एक्शन के चलते आग पर कम समय में नियंत्रण पा लिया गया।
टीमों के अथक प्रयास, त्वरित समन्वय और रेस्क्यू ऑपरेशन से आग पर कम समय में पूरी तरह काबू पा लिया गया।

✔ किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
✔ स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
✔ अफवाहों पर ध्यान न दें—आग बुझा दी गई है, क्षेत्र सुरक्षित है।
✔अतिरिक्त सावधानी के रूप में 2 फायर टेंडर और फायर टीम्स पूरी रात मौके पर तैनात रहेंगी।
✔स्थिति पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

 नैनीताल पुलिस लोगों से अपील करती है कि *किसी भी भ्रामक सूचना को न फैलाएँ*, और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें।

ADVERTISEMENTS