पंचायत चुनाव में हल्द्वानी और बरेलीरोड क्षेत्र में लगी लंबी लाइन, नैनीताल जिले में हुआ इतना प्रतिशत मतदान
ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हो रहे मतदान में 4 घंटे के भीतर जबरदस्त मतदान हुआ है, जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौसम में अधिक गर्मी नहीं होने के चलते आज 24 जुलाई से अधिक मतदान होगा।आज प्रातः 8 बजे से पूर्व ही मतदाताओं की मतदान स्थलों में भारी भीड़ लग गई थी, जैसे ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई पोलिंग स्टेशनों में मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई जो कि 12 बजे बाद तक जबरदस्त हो गई थी, पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तेदी के साथ तमाम मतदान केंद्रों में तैनात है। दोपहर 12:00 तक नैनीताल जनपद के विभिन्न पोलिंग स्टेशनों में कल 31% मतदान हुआ है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


