Lok Sabha Elections 2024: उर्वशी रौतेला ने मतदान कर पूरी की जिम्मेदारी, कोटद्वार में माता-पिता के साथ डाला वोट
![](https://sachkitop.com/wp-content/uploads/2024/04/uttarakhand-lok-sabha-elections-urvashi-rautela-768x432-1.jpg)
आज Lok Sabha Elections 2024 के पहले चरण के लिए मतदान हाे रहे है। बता दें की पहले चरण में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग जारी है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में भी पांच सीटों पर मतदान हो रहा है। प्रदेश के 83 लाख से अधिक मतदाता 55 प्रत्याशियों के लिए आज वोट करेंगे। ऐसे में बॉलीवुड की अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी वोट डाला है।
उर्वशी रौतेला ने डाला वोट
![Lok Sabha Elections 2024: उर्वशी रौतेला ने मतदान कर पूरी की जिम्मेदारी, कोटद्वार में माता-पिता के साथ डाला वोट uttarakhand-lok-sabha-elections urvashi rautela](https://khabaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/04/uttarakhand-lok-sabha-elections-urvashi-rautela.jpg)
आज प्रदेश में पांच सीटों पर मतदान जारी है।आम लोगो के साथ फिल्मी सितारे भी वोट देकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड की रहने वाली अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी मतदान किया। उन्होंने कोटद्वार के सिताबपुर से वोट डाला है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें वो अपने माता-पिता के साथ नजर आ रही हैं।
इन सेलेब्स ने भी किया मतदान
![Lok Sabha Elections 2024: उर्वशी रौतेला ने मतदान कर पूरी की जिम्मेदारी, कोटद्वार में माता-पिता के साथ डाला वोट lok-sabha-elections-2024-vijay-rajinikanth-dhanush](https://khabaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/04/lok-sabha-elections-2024-vijay-rajinikanth-dhanush.jpg)
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के अलावा साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय जहां रूस से भारत वोट देने के लिए लौटे। तो वहीं दिग्गज अभिनेता रजनीकांत और धनुष भी मतदान केंद्र में मतदान करने पहुंचे
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें