Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड की इस सीट में मतदाता नोटा के प्रयोग में सबसे अव्वल

ख़बर शेयर करें



लोकतंत्र की सबसे बड़ी पहचान वोटिंग होता है। जिसमें जनता को अपने नेता को चुनने का अधिकार मिलता है। ऐसे में अगर जनता को चुना हुआ प्रत्याशी पसंद नहीं आता तो वो नोटा का इस्तेमाल करते हैं। क्या आप जानतें है उत्तराखंड में अभी तक नोटा का इस्तेमाल कौन सी संसदीय सीट पर हुआ है।

Ad
Ad


बता दें नोटा का सबसे अधिक इस्तेमाल उत्तराखंड की अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट पर हुआ है। जबकि हरिद्वार सीट पर सबसे कम इसका इस्तेमाल किया गया है। चुनाव दर चुनाव नोटा का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वर्ष-2014 के लोकसभा चुनाव में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट पर 15245 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया था।

48 हजार से अधिक मतदाताओं ने चुना था नोटा का विकल्प
इसी लोकसभा चुनाव में गढ़वाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 8659, नैनीताल- ऊधम सिंह नगर सीट पर 10328, हरिद्वार संसदीय सीट पर 3049 और टिहरी- गढ़वाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 10762 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया। इस चुनाव में पांचों लोकसभा सीट पर 48,043 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना था।

2019 लोकसभा चुनाव में ये था हाल
वही वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट पर नोटा इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़ी। चुनाव में 15505 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया। इसी क्रम में गढ़वाल संसदीय सीट पर 12276 लोगों ने नोटा का विकल्प चुना।

वहीं नैनीताल संसदीय सीट पर 10608, हरिद्वार संसदीय सीट 6281, टिहरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 6276 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया था। इस चुनाव में कुल 50,946 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया। इस तरह पिछले चुनाव तुलना में 2903 अधिक मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया है।