नन्हें कश्यप ने एकजुट किए प्रत्याशी,ठोकी दावेदारी

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हलद्वानी skt. com

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नगर निकाय आरक्षण सूची जारी होने के बाद हल्द्वानी नगर निगम की सीट इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित की गई है। इसके बाद, हल्द्वानी में दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है।

भाजपा की ओर से ओबीसी मोर्चे के जिला अध्यक्ष नन्हे कश्यप ने मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की। उनका कहना है कि पार्टी जिसे भी उम्मीदवार घोषित करेगी, वह सभी के लिए सर्वमान्य होगा।

बैठक में ओबीसी मोर्चे के कई अन्य नेता, जैसे मनोज वर्मा, वीरेंद्र जायसवाल, विनोद जायसवाल, और हीरालाल साहू, मौजूद रहे। इन सभी के बीच नन्हे कश्यप अपनी दावेदारी पेश की और कहा कि पार्टी का जो भी फैसला होगा वह उसका समर्थन करेंगे ।

बता दे कि नगर निगम, नगर पंचायत, और नगर पालिकाओं की आरक्षण सूची जारी होने के बाद हल्द्वानी की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। फिलहाल आरक्षण को लेकर आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया एक सप्ताह तक जारी रहेगी। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS