उत्तराखंड में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, लोग घरों से बाहर निकले

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी जनपद में रविवार देर रात करीब 11:29 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि, झटका बहुत हल्का होने के कारण इसकी तीव्रता रेक्टर पैमाने पर दर्ज नहीं हो पाई।

जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, भूकंप का असर बेहद मामूली था और किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। झटके महसूस होते ही कुछ लोग एहतियात के तौर पर घरों से बाहर निकल आए।

पिछले साल भूकंप के आठ झटकों ने डराया था
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में गत वर्ष 2025 के जनवरी माह में एक सप्ताह के अंतराल में भूकंप के करीब आठ झटके महसूस किए गए थे, तब भूकंप के झटकों से लोग कई दिनों तक दहशत के साए में रहे थे। उन झटकों की तीव्रता रेक्टर पैमाने पर दो से तीन तक दर्ज की गई थी। वहीं, हाल में इससे पहले 26 जनवरी की रात 10:05 पर भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे