बड़ी कार्यवाही – हलद्वानी निगम एवं प्रशासन ने 18 बीघा जमीन को लिया कब्जे मे

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt.com

ADVERTISEMENTS

जिला प्रशासन के निर्देश में अवैध रूप से नजूल और सरकारी जमीन को अपने कब्जे में लेने वालों के खिलाफ अब लगातार कार्यवाही हो रही है।। इसके तहत नगर निगम क्षेत्र में कई स्थान पर सरकारी भूमि को कब्जे में लिया गया है इसके साथ ही वहां पर बना अवैध निर्माण को भी ढहा दिया है यह पूरा मामला बरेली रोड के पुरानी कथा फैक्टरी के पास का है जहां पर 18 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। कार्रवाई के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों में चर्चा रही कि प्रशासन अब अवैध कब्जों पर सख्त रुख अपनाए हुए है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाइयां देखने को मिल सकती हैं।

नगर निगम और प्रशासन ने बुधवार को हल्द्वानी में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बरेली रोड स्थित पुरानी कथा फैक्ट्री के पास 18 बीघा से अधिक सरकारी जमीन पर से कब्जा हटा लिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट सहित बड़ी संख्या में नगर निगम के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

अभियान के तहत न सिर्फ भूमि पर कब्जा लिया गया बल्कि वहां मौजूद कई पुराने और अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद नगर निगम ने कब्जाई गई जमीन पर अपना बोर्ड भी लगा

।एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने के विशेष अभियान के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि 18 बीघा से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया है और भविष्य में नगर निगम इस भूमि का उपयोग अपने सुविधानुसार नगर विकास कार्यों में करेगा।

ADVERTISEMENTS