@ लाल कुआं -भाजपा के इस नेता ने तमंचे की नोक पर महिला से की छेड़छाड़ और मार पिटाई मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी जो लाल कुआं विधानसभा अंतर्गत बिंदुखता के मंडल मंत्री के पद पर विराजमान हैं पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनके साथ जोर जबस्ती और मारपीट की गई. पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर उक्त पदाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है

Ad
Ad

खबर यह हैं की भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लालकुआं, बिन्दूखत्ता के मंडल मंत्री की घिनौनी हरकत बिंदुखत्ता के घोडांनाला निवासी महिला के घर में घुसकर तमंचे कि नोक पर कि छेडछाड कि कोशिश की गई, मामले की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का आरोप में भारतीय जनता पार्टी बिंदुखत्ता के मंडल मंत्री भूपेंद्र पाठक उर्फ भाई जी ने तमंचे की नोक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ की है।

साथ ही शोर मचाने पर की महिला के साथ मारपीट की गई, भारतीय जनता पार्टी बिन्दूखत्ता के मंडल मंत्री निवासी संजय नगर बिंदुखत्ता के खिलाफ पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार लगाई है, वही भाजपा पदाधिकारी धमकी देने के बाद से फरार है। भाजपा पदाधिकारी द्वारा छेडछाड व मारपीट की तहरीर के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पराशर ने बताया, बिन्दूखत्ता कि एक महिला ने देर रात एक तहरीर दी है, जिसके आधार पर भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। जल्द आरोपी को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया जायेगा।