कुमाऊँ- यहां कांग्रेस के पार्षद पर लगा दुकान में घुसकर मारपीट और अभद्रता का आरोप, मुकदमा दर्ज,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


पार्षद पर दुकान में घुसकर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगा है, मामला ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर का है। जहां कोतवाली क्षेत्र के भूतबंगला इलाके में कांग्रेस पार्षद परवेज कुरैशी पर एक दुकानदार से मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगा है। घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtube.com/shorts/QxmcucGwncs?si=p9BBjWArFeKGW-pb

पीड़ित सहजाद पुत्र जुल्फेकार अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पार्षद परवेज कुरैशी ने उनसे ₹20,000 के लड्डू खरीदे थे, लेकिन केवल ₹15,000 ही दिए और बाकी ₹5,000 उधार में रखे थे। जब सहजाद ने बकाया रकम मांगी, तो पार्षद ने पैसे लौटा तो दिए, लेकिन इसके बाद दुकान में आकर गालीगलौज की और हाथापाई पर उतर आए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है

ADVERTISEMENTS