@ हल्द्वानी -नाबालिक के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म बाल सुधार गृह भेजा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी में एक विचित्र मामला आया है किशोर और किशोरी दोनों नाबालिक है लेकिन किशोर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया परिणाम स्वरूप वह गर्भवती हो गई इस बात का खुलासा तब हुआ जब उसने पेट दर्द की शिकायत करी तो के दौरान वह 6 माह की गर्भवती निकली मामले की तहरीर के बाद पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है तथा बाल सुधार गृह भेजने की कार्रवाई गई है लिए

कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड में किराए में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कहा है कि उसका पति टिक्की चाट का ठेला लगाता है। पति के काम में सहयोग के लिए वह उनके साथ दुकान जाती है।


इस बीच पड़ोस ही किराए में रहने वाला नाबालिग उसकी 15 वर्षीय भतीजी के साथ छेड़छाड़ करता रहा। इसका पता चलने पर उसने किशोर के परिजनों से बात की। इसके बाद करीब दो माह‌ पूर्व उक्त परिवार वहां से कमरा छोड़ डहरिया में जाकर रहने लगा।

इस बीच उसकी भतीजी के पेट में दर्द उठने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच में उसके 6 माह की गर्भवती होना पाया गया। किशोरी की गर्भवती होने की जानकारी पर परिवारजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस बात जब परिजनों ने किशोरी से जानकारी ली तो उसने पूरी जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले किशोर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

ADVERTISEMENTS