आम खास पार्टी के माध्यम सेआमजन से मिलते दिखे कौस्तुवा नंद (देखिए वीडियो महिलाओ की भागीदारी)

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt. com

हल्द्वानी शहर में स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से सेवा कर चुके अब भाजपा के देहरादून में कार्यालय प्रभारी कौस्तुभनंद जोशी आमजन से मिलने के उद्देश्य से आज एक आम खास साथ-साथ नाम से एक कार्यक्रम में सबसे मिलते हुए दिखे ।उन्होंने इस कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों व्यापारियों युवाओं महिलाओं को आमंत्रित किया जिससे यह लगा कि वह अपनी राजनीतिक पारी से पहले सभी आमजन में अपने अपना परिचय कर लेना चाहते हैं

आम खास पार्टी में महिलाओं ने दिखाई बड़ी भागीदारी कौस्तुबानंद दिखे गदगद

गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी कौस्तुबानंद जोशी द्वारा आयोजित आम और खास पार्टी में भाजपा के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कहने को तो यह आम और खास पार्टी थी लेकिन कार्यकर्ता दबे जुबान से मेयर चुनाव के लिए कौस्तुबानंद जोशी की दावेदारी को लेकर इस पार्टी में चर्चा करते दिखाई दिए।


हालांकि हरेले के उपलक्ष में आयोजित इस पार्टी में कांग्रेसी नेता भी दिखाई दिए। कस्तूबानंद से बात करने पर बताया कि यह केवल जन मिलन कार्यक्रम है। मीडिया द्वारा पूछे गए उनके राजनीतिक भविष्य की शुरुआत पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सिपाही हैं लेकिन यह आमजन खास कार्यक्रम गैर राजनीतिक है।
हालांकि उनके इस कार्यक्रम में जिले भर से भाजपा के कई विधायक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सहित कई कांग्रेस के नेता भी दिखाई दिए।

आम खास पार्टी में दशहरा, चौसा और लंगड़ा आम का आनंद लेने के लिए नैनीताल विधायक सरिता आर्या, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, भुवन भट्ट, जिला महामंत्री रंजन बरगली, दायित्व धारी दीपक मेहरा, प्रवक्ता ध्रुव रौतेला, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा,पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट प्रकाश हरबोला, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, कार्यक्रम का संचालन कर रहे जितेंद्र मेहता, अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, विजय बिष्ट, शंकर कोरंगा, विजय मनराल, दिनेश खुलवे, दीपक जोशी, दिग्विजय भट्ट,एडवोकेट विजय लक्ष्मी चौहान, शांति जीना, रेवती कांडपाल,सुमित्रा प्रसाद दर्जनों नेता और सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।