Jawan Box Office Day 1: बॉक्स ऑफिस पर चला शाहरुख़ का जादू, जवान बनी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

किंग खान यानी की शाह रुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला ही दिया। फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर ही धमाल मचा दिया। जवान फिल्म ने एडवांस बुकिंग में काफी टिकट बेचे। अनुमान लगाया जा रहा था की फिल्म कई रिकार्ड्स तोड़ने वाली है।

ADVERTISEMENTS

ऐसे में अब ओपनिंग डे के आकड़ें सामने आए है तो ये बात बिलकुल सच साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए है। फिल्म पहले दिन हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

जवान ने लगाई ऊंची छलांग
शाहरुख़ खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर इस फिल्म ने कमाई के मामलें में पठान को भी पीछे छोड़ दिया। बता दें की पठान इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। जिसनें पहले दिन 57 करोड़ की कमाई की थी। ये शाहरुख़ खान की सबसे बड़ी ओपनिंग थी। ऐसे में अब जवान ने इससे भी ऊंची छलांग लगा ली है।

jawan twitter review
इतने करोड़ की हुई ओपनिंग
शाह रुख खान की फिल्म के पहले दिन दिन के आकड़ें धमाकेदार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने देशभर में 75 करोड़ की कमाई कर डाली। फिल्म ने हिंदी भाषा में 65 करोड़ का कलेक्शन किया है।

तो वहीं तेलुगु और तमिल में पांच पांच करोड़ का कलेक्शन किया है। जवान फिल्म शाहरुख़ खान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है। साथ ही हिंदी फिल्मों में भी पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है।

फिल्म की तगड़ी स्टार कास्ट
साउथ के बेहतरीन एक्शन डायरेक्टर एटली कुमार ने जवान का निर्देशन ने किया है। तो वहीं रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने फिल्म को प्रड्यूस किया है। फिल्म में शाहरुख खान, विजय सेतुपति, नयनतारा मुख्य भूमिका में है।

इसके अलावा प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोगरा और सान्या मल्होत्रा भी फिल्म में अभिनय करते दिखाई देंगे। दीपिका पादुकोण का इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस है।

ADVERTISEMENTS