लिटिल फ्लावर स्कूल में मची जन्माष्टमी की धूम (देखें वीडियो)

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें


Haldwani skt. com

जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न स्कूलों में बच्चों द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी को रंगारंग और उत्साह पूर्वक मनाया बच्चों के द्वारा लिटिल फ्लावर स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। विद्यालय प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों एवं चुनरियों से सजाकर वृंदावन का आभास कराया। अति सुंदर झूले पर अति सुंदर राधा, कृष्ण झूले।

समस्त बालक, कृष्ण एवं सखा के सुंदर परिधान में एवं समस्त बालिकाएं राधा एवं सखियों के परिधानों में सुसज्जित थी। कृष्ण जन्म से लेकर कंस वध तक के नाटक एवं महाभारत में द्रौपदी चीर हरण की नृत्य नाटिका का सुंदर प्रदर्शन हुआ ।

लिटिल फ्लावर स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कार्यक्रम

नन्हे राधा कृष्ण के रूप में नन्हें मुन्ने बच्चों ने डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी। अंत में मटकी फोड़ कर अपनी सुंदर कलाकारी का प्रदर्शन भी बच्चों ने किया।

अध्यापक अध्यापिकाएं अध्यापिकाएं लहंगा शेरवानी में बृजवासी बने हुए थे। उन्होंने भी डांडिया नृत्य के सुंदर प्रस्तुति दी।

इस सुंदर कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए प्रधानाचार्या शांति जीना ने सभी अध्यापक अध्यापिकाओं एवं बच्चों को हार्दिक धन्यवाद दिया। साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी की बधाइयां दी। पुनर्नवा समिति से कल्पना रावत आदि उपस्थित थे।