हल्द्वानी में आईटीआई गैंग का आतंक, मारपीट और गुंडई की घटनाओं को दे रहे अंजाम

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें



हल्द्वानी में आईटीआई गैंग ने आतंक मचाया हुआ है। आए दिन चौराहों में सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली मारपीट और झगड़े में ज्यादातर मामले आईटीआई गैंग के ही हैं। आईटीआई गैंग के लोग हल्द्वानी शहर में मारपीट और गुंडई की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।


हल्द्वानी में इन दिनों आईटीआई गैंग का आतंक देखने को मिल रहा है। बीते दोनों नुमाइश में भी आईटीआई गैंग द्वारा मारपीट और गुंडई की घटना को अंजाम दिया गया था। तलवारों से लोगों पर हमला किया गया। पुलिस के सामने शहर की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना चुनौती बन गया है।

अब तक 10 को किया गिरफ्तार
सीओ नितिन लोहनी का कहना है कि आईटीआई गैंग द्वारा अराजकता मारपीट और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की शिकायत उनके पास आई है। जिसके बाद वो तुरंत इस मामले में एक्शन लेकर कार्रवाई कर रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो फुटेज के माध्यम से चिन्हित कर तुरंत गुंडई करने वालों की गिरफ्तारी की जा रही है।

अब तक इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए 10 लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही शहर में कानून व्यवस्था का राज बना रहे इसके लिए सभी थाना और चौकी इचांर्ज को गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS