IRB जवानों की बस हादसे का शिकार, तीन जवान घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

जसपुर में आईआरबी जवानों की बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताा जा रहा है कि रविवार सुबह साढ़े चार बजे ग्राम मंडुआखेड़ा के पास हाईवे पर जवानों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

-->


उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में आईआरबी जवानों की बस मंडुआखेड़ा के पास हाईवे पर गलत साइड से आ रहे बाइक सवार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में तीन जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जवानों को हल्की चोटें आईं हैं।

क्रेन की मदद से पलटी बस को बाहर निकलवाया
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। पुलिस ने घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद तीनों जवानों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने सभी जवानों तो दूसरी बस से आईआरबी मुख्यालय बैलपड़ाव के लिए भेज दिया है। जबकि पलटी बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।