Paris Olympic 2024 में भारत के नाम तीसरा मेडल, इस खिलाड़ी ने अपने पहले ही ओलिंपिक में जीता मैडल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



Paris Olympic 2024 में भारत ने तीसरा मेडल जीत लिया है। भारत के स्टार शूटर स्वप्निल कुसाले (Swapnil Kusale) ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। बता दें कि इससे पहले मनु भाकर ने शूटिंग में ही भारत के लिए कास्य पदक जीता था। जिसके बाद मनु भाकर ने सरबजोत सिंह की जोड़ी ने शूटिंग में ही साथ में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। ऐसे में भारत के पेरिस ओलंपिक में टोटल तीन मेडल हो गए है।

ADVERTISEMENTS

Paris Olympic 2024 में Swapnil Kusale ने शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज
शूटर Swapnil Kusale ने इतिहास रच दिया है। पेरिस ओलंपिक 2024 के छठे दिन उन्होंने पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। अपने ओलंपिक डेब्यू में उन्होंने 451.4 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। बता दें कि एक समय पर लग रहा था कि स्वप्निल मेडल नहीं जीत पाएंगे। वो 310.1 प्वाइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर थे। लेकिन उसके बाद उन्होंने कमबैक किया। पुणे के स्वाप्निल कुसाले ने 60 शॉट्स में 590 प्वाइंट्स हासिल किए

ADVERTISEMENTS