पहाड़ों में बसा भारत का सबसे बड़ा पेट्रोल पंप, 2.85 एकड़ में फैला यह मेगा फ्यूल स्टेशन; सबसे सस्ता ढाबा भी यहां!

ख़बर शेयर करें

भारत का सबसे बड़ा पेट्रोल पंप मेघालय के जोरबाट में NH-27 पर स्थित ‘जोरबाट मेगा फ्यूल स्टेशन’ है। यह 2.85 एकड़ में फैला है, इंडियन ऑयल द्वारा संचालित ह …और पढ़ें

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन संचालित करता है यह पेट्रोल पंप
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन संचालित करता है यह पेट्रोल पंप

नई दिल्ली। भारत में सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के साथ-साथ प्राइवेट कंपनीज के भी पेट्रोल पंप हैं, जो देश के कोने-कोने में स्थित हैं। हालांकि, देश में सरकारी ऑयल कंपनियों के फ्यूल स्टेशन सबसे ज्यादा हैं। इनमें IOC, BPCL और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप हर शहर में मिलेंगे। लेकिन, क्या आप जानते हैं भारत का सबसे बड़ा पेट्रोल (Indias Biggest Petrol Pump) पंप कहां है, और यह कितना विशाल है, कौन-सी कंपनी इसे संचालित करती है।

आइये आपको बताते हैं भारत के सबसे बड़े पेट्रोल पंप के बारे में जहां 2, 4 और 10 नहीं बल्कि 52 नोजल यानी पंप हैं और सैंकड़ों वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था है।

कहां है ‘जोरबाट मेगा फ्यूल स्टेशन’?

भारत का सबसे बड़ा पेट्रोल पंप मेघालय के जोरबाट (Jorabat) में स्थित है और ‘जोरबाट मेगा फ्यूल स्टेशन’ (Jorabat Mega Fuel Station) के तौर पर डेवलप किया गया है। यह मेगा फ्यूल स्टेशन, नेशनल हाईवे 27 (NH-27) पर स्थित है, जो पूर्वोत्तर भारत में प्रमुख ट्रांजिट और लॉजिस्टिक्स हब है।

2.85 एकड़ में फैला यह पेट्रोल पंप

2.85 एकड़ में फैला यह पंप ‘प्रीमियर मेगा हब’ बेहतरीन सर्विस देने के लिए बनाया गया है। भविष्य की ज़रूरतों के हिसाब से तैयार यह हब कस्टमर एक्सपीरियंस और कार्यक्षमता के मामले में नए मानक स्थापित करता है।

ज़्यादा क्षमता वाले इंफ्रास्ट्रक्चर, पैसेंजर और कमर्शियल गाड़ियों के लिए अलग फ्यूलिंग ज़ोन और आधुनिक सुविधाओं के साथ, इसे कॉरिडोर की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बनाया गया है। यहां एक साथ 52 फ्यूल नोज़ल चालू रहते हैं, जिससे 64 गाड़ियों में एक साथ ईंधन भरा जा सकता है।

किस कंपनी का यह पेट्रोल पंप?

जोरबाट मेगा फ्यूल स्टेशन का संचालन देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil) द्वारा किया जाता है। यात्रियों के लिए सुविधाओं के तौर पर टॉयलेट, वॉशरूम और पीने का साफ़ पानी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त मुफ़्त कार वॉश की सुविधा और ड्राइवरों के लिए सस्ता लोकल ढाबा भी है।

ADVERTISEMENTS Ad