भारतीय थल सेना को 319 युवाओं की मिली टोली

ख़बर शेयर करें

देहरादून। यहां पर भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड (पीओपी) के साथ ही आज भारतीय थल सेना को 319 युवा जांबाजों की टोली मिल गई। इसके साथ ही मित्र देशों के 68 कैडेट भी पास आउट हुए। पीपिंग व ओथ सेरेमनी के बाद पासिंग आउट बैच के 387 जेंटलमैन कैटेड बतौर लेफ्टिनेंट देश-विदेश की सेना का अभिन्न अंग बन गए हैं।

Ad
Ad


बता दें कि 387 में से 319 भारतीय और 68 विदेशी कैडेट अपने देशों की सेना में अफसर बने। पासआउट होने वाले कैडेटों के हिसाब से 45 कैडेट के साथ उत्तर प्रदेश टॉप पर है। दूसरे नंबर पर उत्तराखंड हैं। उत्तराखंड 43 कैडट के साथ दूसरे स्थान पर है। 34 जेंटलमैन कैडेट देने वाला हरियाणा तीसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर 26 कैडेट के साथ बिहार है। राजस्थान 23 कैडेट के साथ पांचवें स्थान पर है।

राज्यवार कैडेटों की संख्या
उत्तर प्रदेश- 45
उत्तराखंड- 43
हरियाणा- 34
बिहार- 26
राजस्थान- 23
पंजाब- 22
मध्य प्रदेश- 20
महाराष्ट्र- 20
हिमाचल प्रदेश- 13
जम्मू कश्मीर-11
दिल्ली-11
तमिलनाडु-7
कर्नाटक- 6
केरल- 5
आंध्र प्रदेश- 5
चंडीगढ- 5
झारखंड- 4
पश्चिम बंगाल-3
तेलंगाना- 3
मणिपुर- 2
गुजरात-2
गोवा- 2
उड़ीसा- 2
असम-2
मिजोरम- 2
छत्तीसगढ़- 2
मिजोरम -2