India vs Qatar: FIFA World Cup 2026 क्वालिफायर के दूसरे राउंड में भारत की हार, कतर ने 3-0 से दी मात

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

India vs Qatar: भारत FIFA World Cup 2026 क्वालिफायर के दूसरे राउंड में क़तर से हार गया। दोनों ही टीमों के बीच कलिंगा स्टेडियम में ये मुकाबला खेला गया था। क़तर ने भारत को 3-0 से मात दे दी। भारत के लिए क़तर को हराना इतना आसान नहीं था। क़तर से मिली हार के बाद भारतीय टीम अभी भी FIFA World Cup 2026 के लिए क्वालीफाई करने की रेस में बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ads.
मैच में हुआ क्या?(India vs Qatar)
शुरुआत से ही क़तर ने भारतीय टीम पर दबदबा बनाए रखा। क़तर की शुरुआत बेहद अच्छी रही। मैच शुरू होने के चार मिनट बाद ही तर के मुस्तफा मेशाल ने गोआल कर दिया। इसके बाद दोनों ही टीमों द्वारा पहले हाफ में कई प्रयाश किये गए। लेकिन कोई भी गोल नहीं कर पाया। पहले हाफ तक क़तर की टीम 1-0 से आगे थी

भारत 0-3 से हार गया
दूसरा हाफ शुरू होते ही क़तर की टीम ने दूसरा गोल किया। अल्मोज अली ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। जिसके बाद 86वें मिनट में यूसुफ ने तीसरा गोल किया। भारतीय टीम ने कई प्रयास किए लेकिन उन प्रयासों को गोल में तब्दील नहीं कर पाई। भारत 0-3 के मार्जिन से हार गया।

भारत के खिलाड़ी को मिला येलो कार्ड

बता दें की क़तर की टीम ने 20 प्रयास किए। जिनमें से टीम के तीन गोल हुए। टीम के सात फाउल भी हुए। तो वहीं भारतीय टीम के गोल के लिए सात प्रयास हुए। लेकिन इन्हें से कोई भी प्रयास गोल में तब्दील नहीं हुआ। भारत ने 14 फाउल किए जिसमें एक खिलाड़ी को येलो कार्ड मिला।

ADVERTISEMENTS