उत्तराखंड के इस गांव में ततैयों ने ढाया कहर, 1 की मौत, 4 घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक कम था कि ततैयों ने भी हमला करना शुरू कर दिया है। ततैयो के हमले की एक खबर पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट के रावलगांव से सामने आ रही है। यहां पर ततैयों के हमले में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार से पांच लोग व अनेक जानवर भी घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट के रावल गांव के कुछ गाँव के लोग खेत पर काम कर रहे थे। उनके पशु भी आसपास ही चर रहे थे। इसी बीच ततैयों के समूह ने उन पर हमला बोल दिया। ततैयों के हमले में रावल गांव निवासी 25 वर्षीय रवि, 45 वर्षीय विनोद रावल उसकी 38 वर्षीय पत्नी रेखा, उनका 14 वर्षीय बेटा हेमू और गांव का ही एक अन्य युवक 27 वर्षीय भूपेश बुरी तरह से घायल हो गए।

-->

उनके पशुओं पर भी ततैयों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया।घायल लोगों को ग्रामीण तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रवि, रेखा और भूपेश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने से पहले रवि ने दम तोड़ दिया। जबकि महिला रेखा और भूपेश का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। जबकि विनोद और उसके बेटे हेमू का सीएचसी में ही उपचार किया जा रहा है। एक युवक की मौत से गांव वालों मे शोक की लहर है तथा युवक के परिवार में कोहराम मच गया है।