हल्द्वानी के इस मॉल में खजूर में निकले कीड़े
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी के कमुलवागांजा स्थित रिलायंस मॉल में बिक रहे खाद्य पदार्थों को लेकर लोगों अपनी आपत्ति जताते आ रहे हैं, लोगों ने आरोप लगाया था कि मॉल में ऑफर के नाम पर खराब गुणवत्ता का सामान बिक रहा है।
वहीं बीते दिवस एक ग्राहक ने खाद्य विभाग के अधिकारियों के पास इस बात की आपत्ति दर्ज करायी थी कि उसके द्वारा मॉल से खरीदे गए खजूर के पैकेट में कीड़े निकले जिसे लेकर खाद्य विभाग के टीम ने आज मॉल पहुंच बेसन और खजूर के सैंपल लिए हैं। जिला अभिहीत अधिकारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि लोगों की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


