@ Haldwani हल्द्वानी के इस इलाके में गोदाम आग के चपेट में दमकल पंहुचा मौक़े पर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लाइने नंबर 17 में भीषण अग्निकांड में एक गोदाम में रखे लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बनफूल पुरा पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया

-->


लेकिन आग भीषण होने के चलते अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि लाइन नंबर 17 स्थित एक गोदाम में आग लगी हुई है। गोदाम से आग और धुआं निकलता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने अग्निशमन वाहन को सूचित किया मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि आग के चलते लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हुआ है। पुलिस के मुताबिक आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।