प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राजधानी दून में कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया है। इस दौरान कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.
कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला
शनिवार को प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। देहरादून के एसले हाल के पास सैकड़ों की संख्या में महानगर कांग्रेस कमेटी के नेता और कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका।
15 साल की बच्ची के दुष्कर्म का उठाया मामला
कांग्रेस ने बागेश्वर में पूर्व नगर अध्यक्ष बजरंग दल द्वारा एक 15 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले को उजागर किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा भाजपा सरकार में राज्य के अंदर लगातार महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं। इसके साथ ही महिलाओं पर अत्याचार और क्राइम बढ़ते जा रहे हैं।
बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ है ये प्रदर्शन
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ हमने प्रदर्शन किया है। लगातार बिगड़ी कानून व्यवस्था के चलते विपक्ष और एक आम नागरिक होते हुए हमारा फर्ज बनता है कि हम सरकार को बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जागृत करें। इसके साथ ही कांग्रेस ने भाजपा नेता पर कड़ी कारवाई करने की मांग की है ।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


द्वाराहाट में कार गिरी खाई में ,वाहन स्वामी की हुई मौत बच्चे समेत तीन गंभीर रूप से घायल
एस आई आर को लेकर डीएम ने राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक