शिवरात्रि के महापर्व पर भी उत्तराखंड में सियासत शुरू,ये रहा कांग्रेस का प्लान

ख़बर शेयर करें

शिवरात्रि के महापर्व पर भी उत्तराखंड में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने धामी सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए कांग्रेस ने प्लॉन बनाया है। जिसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस के शिवरात्रि पर प्रदेश भर के शिवालयों में जल चढ़ाने पर बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

Ad
Ad

शिवरात्रि के महापर्व पर भी उत्तराखंड में सियासत शुरू

शिवरात्रि के पावन पर्व पर भी प्रदेश में सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस ने महा शिवरात्रि को लेकर ऐसा ऐलान किया कि इस पर सियासत तेज हो गई है। दरअसल कांग्रेस ने ऐलान किया है कि शिवरात्रि पर वह प्रदेशभर के शिवालयों में जलाभिषेक करेगी। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश सरकार की बुद्धि-शुद्धि को लेकर पूरे प्रदेश में कल शिवालयों में जाकर जलाभिषेक करेगी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के इस अनोखे प्रदर्शन पर कसा तंज

कांग्रेस के इस ऐलान के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के इस अनोखे प्रदर्शन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि शिवालयों में जलाभिषेक अपने दुखों के निवारण और सुख समृद्धि के लिए चढ़ाया जाता है। लेकिन पहली बार देखा जा रहा है कि कांग्रेस नेता दूसरे कारणों से जलाभिषेक कर रहें है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने किया पलटवार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जलाभिषेक वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि हम एक नहीं दो लोटा जल शिवलिंग पर चढ़ाएंगे। एक अपने लिए और एक सरकार के लिए चढ़ाएंगे।