लोकसभा चुनाव में अजय भट्ट ने हासिल किए सबसे ज्यादा वोट, जानें किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट ?

ख़बर शेयर करें



लोकसभा चुनावों के नतीजों सबके सामने हैं। उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी ने एक बार फिर से कमल खिलाया है। नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर अजय भट्ट को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। जनता ने अजय भट्ट को एक बार फिर से ढेर सारा प्यार दिया है। उन्होंने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों में से सबसे ज्यादा 7,72,671 वोट हासिल किए हैं। आइए जानते हैं किस सीट पर किसे कितने वोट मिले हैं ?

Ad
Ad


अजय भट्ट ने हासिल किए सबसे ज्यादा वोट
अजय भट्ट (भाजपा) को 61% यानी 7,72,671 वोट मिले हैं।
प्रकाश जोशी (इंडियन नेशनल कांग्रेस) को 34.6% यानी 4,38,123 वोट मिले हैं।
अख्तार अली (बहुजन समाजवादी पार्टी) 1.9% यानी 23,455 वोट मिले हैं।
टिहरी सीट पर फिर जीती माला राज्य लक्ष्मी शाह
माला राज्य लक्ष्मी शाह (भाजपा) को 53.7% यानी 4,62,603 वोट मिले हैं।
जोत सिंह गुनसोला (इंडियन नेशनल कांग्रेस) को 22.1% यानी 1,90,110 वोट मिले हैं।
बॉबी पंवार (निर्दलीय) को 19.5% यानी 1,68,081 वोट मिले हैं।
अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर जीते अजय टम्टा
अजय टम्टा (भाजपा) को 64.2% यानी 4,29,167 वोट मिले।
प्रदीप टम्टा (इंडियन नेशनल कांग्रेस) को 29.2% यानी 1,95,070 वोट मिले।
नारायण राम (बहुजन समाजवादी पार्टी) को 5% यानी 10,075 वोट मिले।
गढ़वाल लोकसभा सीट पर लोगों ने बलूनी को दिया प्यार
अनिल बलूनी (भाजपा) को 58.6% यानी 4,32,159 वोट मिले।
गणेश गोदियाल (इंडियन नेशनल कांग्रेस) को 36.4% यानी 2,68,656 वोट मिले।
आशुतोष नेगी (निर्दलीय) को 0.6 % यानी 4,561 वोट मिले
हरिद्वार लोकसभा सीट से जीते त्रिवेंद्र रावत
त्रिवेंद्र रावत (भाजपा) को 50.2% यानी 6,53,808 मिले हैं।
वीरेंद्र रावत (इंडियन नेशनल कांग्रेस) को 37.6% यानी 4,89,752 वोट मिले हैं।
उमेश कुमार (निर्दलीय) को 7% यानी 91,188 वोट मिले हैं।
जमील अहमद (बहुजन समाजवादी पार्टी) को 3.2% यानी 42,323 वोट मिले हैं