#Bageshwar #up #chunav बागेश्वर में लोगों में दिख रहा उत्साह, नौ बजे तक हुआ 10.2% मतदान

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। नौ बजे तक बागेश्वर में 10.2% मतदान हुआ है। युवाओं से लेकर बुजुर्गों में मतदान के लिए खासा उत्साह दिख रहा है।

बागेश्वर में नौ बजे तक हुआ 10.2% मतदान

बागेश्वर उपचुनाव के सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक नौ बजे तक बागेश्वर में 10.2% मतदान हुआ है। बागेश्वर में मतदान के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा, बुजुर्गों से लेकर दिव्यांग मतदाता भा वोट देने के लिए पहुंचे।

भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान

बागेश्वर में मतदान के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास ने सैनिक कल्याण कार्यालय स्थित बूथ पर जाकर अपना वोट डाला।

BAGEHSWAR

मंडलसेरा बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी ने किया मतदान

बागेश्वर उपचुनाव के लिए मंडलसेरा बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। बता दें कि बागेश्वर विधानसभा सीट में 1,18,225 मतदाता आज मतदान करेंगे। इनमें 60,045 पुरुष तो 58,180 महिला वोटर शामिल हैं।

BAGEHSWAR