ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वालों के लिए जरूरी खबर, अब 12 बजे के बाद नहीं होगी डिलीवरी

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

online food delivery

अगर आप भी ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। अब देहरादून में फूड डिलीवरी बॉयज रात 12 बजे बाद डिलीवरी नहीं कर पाएंगे। रात 12 बजे बाद किसी का भी ऑर्डर नहीं लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वालों के लिए जरूरी खबर

देहरादून में अगर आप ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना चाहते हैं तो आपको रात 12 बजे से पहले ही अपना ऑर्डर दे देना होगा। इसके बाद कोई भी रेस्टोंरेंट ऑर्डर नहीं लेगा। दरअसल फूड डिलीवरी बॉयज के संबंध में पुलिस को कई शिकायतें मिल रही थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं कि रात 12 बजे बाद डिलीवरी बॉय को खाना नहीं ले जाएंगे।

अब 12 बजे के बाद नहीं होगी डिलीवरी

एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक कई शिकायतें मिलने के बाद ये कदम उठाया गया है। इसके साथ ही फूड डिलीवरी बॉयज की भी रात नें चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि खाने की आड़ में कई तरह की अन्य वस्तुओं की भी डिलीवरी भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब रेस्टोरेंट व होटलों को सख्त हिदायत दी गई है कि ऑर्डर पर खाना 12 बजे से पहले ही डिलीवरी बॉयज को दे दें। इसके बाद डिलीवरी बॉयज शहर में न घूमें। इस से शहर में हो रहे एक्सीडेंट्स पर भी लगाम लगाई जा सकती है।

रेस्टोरेंट और बार भी 11 बजे के बाद बंद करने के हैं निर्देश

आपको बता दें कि बीते दिनों पुलिस-प्रशासन ने शहर में सभी रेस्टोरेंट और बार आदि को 11 बजे तक बंद करने को कहा था। इसके साथ ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने वीकेंड पर भी बार 11 बजे ही बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अब खाने की डिलीवरी 12 बजे बाद नहीं की जा सकेगी। एसएसपी ने डिलीवरी बॉयज की भी देर रात आकस्मिक चेकिंग करने के निर्देश दे दिए हैं।

ADVERTISEMENTS