अगले 48 घंटे में भारी बारिश और तूफानी हवाओं की संभावना, IMD ने 13 राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट –
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मोन्था का असर भले ही कम हो गया हो, लेकिन दक्षिण भारत के कई राज्यों में इसका असर अभी भी ठंड के रूप में महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटे में देश के 13 राज्यों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं की संभावना है। दिल्ली-NCR में भी 5 नवंबर तक बादलों के छाने और सुबह-शाम हल्की धुंध का अनुमान है।
देश में मौसमी परिस्थितियां
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्व-मध्य अरब सागर की ओर बढ़ रहे तूफान मोन्था के कमजोर पड़ने की संभावना है। दक्षिण हरियाणा और राजस्थान के ऊपर ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। दक्षिण-पूर्व असम और थाईलैंड की खाड़ी में भी साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 3 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा, जिससे कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण चरम पर है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन स्मॉग और प्रदूषण के कारण ठंडक का एहसास कम है। 31 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 20.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 5 नवंबर तक आसमान साफ और सुबह-शाम हल्की धुंध रहने का अनुमान जताया है।
अगले 5 दिन देशभर का मौसम
उत्तर-पश्चिम भारत में 31 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
3 से 5 नवंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को तेज बारिश का अनुमान है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 1 नवंबर को बारिश की संभावना है।
गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में 31 अक्टूबर को भारी बारिश के आसार हैं।
मध्य प्रदेश में अगले 5 दिन गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
दक्षिण भारत में 2 और 3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बिजली गिरने और बारिश की संभावना है।
पश्चिम भारत में कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में 31 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होगी, साथ ही अगले 4 दिन गुजरात और अगले 2 दिन महाराष्ट्र में बारिश के आसार हैं।
IMD की चेतावनी: मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। ग्रामीण और तटीय इलाकों में रहने वाले लोग विशेष रूप से सतर्क रहें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

