मदमहेश्वर धाम पैदल मार्ग पर चला प्रशासन का डंडा, 8 स्थानों से हटाया अवैध निर्माण

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

madmaheshwar atikarman

केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग ने मदमहेश्वर धाम तक के पैदल मार्ग पर फैलते नए अतिक्रमण को लेकर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. विभाग ने मदमहेश्वर धाम तक के मार्ग पर 16 सदस्यीय टीम भेजी, जिसने अभियान चलाकर 8 स्थानों पर अवैध अतिक्रमण को हटा दिया है.

ADVERTISEMENTS

मदमहेश्वर धाम पैदल मार्ग पर चला प्रशासन का डंडा

वन विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ नए अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही है. पुराने अतिक्रमण मामले फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन हैं, इसलिए उन्हें कोर्ट के निर्देश के बाद ही हटाया जाएगा. लेकिन नए अतिक्रमण को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Encroachment removed from Madmaheshwar Marg
मदमहेश्वर धाम पैदल मार्ग से हटाया अतिक्रमण

आगे भी जारी रहेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

वन विभाग के मुताबिक मदमहेश्वर धाम की ओर जाने वाले मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा हाल ही में नई झोपड़ियां, अस्थायी दुकानें और ढांचे खड़े कर दिए गए थे, जिससे मद्महेश्वर जाने वाले यात्रियों को आवाजाही करने में दिक्कत हो रही थी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा

ADVERTISEMENTS