अगर आप खरीद रहे हैं स्मार्टफोन भारतीयों को रखना पड़ेगा इस बात का ध्यान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Skt. Com अगर आप स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो आपको बताएं कि फोन खरीदने से पहले आपको इन बातों का ध्यान देना पड़ेगा इन बातों का ध्यान देखकर आपको उनसे मदद ही मिलेगी

ADVERTISEMENTS

अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि जब आप फोन खरीदते हैं तो अपने चिपसेट को लेकर किन प्वाइंट को ध्यान में रखना होगा। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक नई रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारतीय कोई भी स्मार्ट डिवाइस को खरीदते समय प्रोसेसर से जुड़ी 3 बातों का ध्यान रखते हैं जो आपके लिए मददगार होगी।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ सालों में स्मार्टफोन मार्केट काफी तेजी से बढ़ा है। स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने हर तरह के फोन को बेहतर फीचर्स के साथ अपग्रेड किया गया है। इसके साथ ही लोगों में भी स्मार्ट डिवाइस को लेकर जानकारी बढ़ रही है और वे अपनी जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए अपने लिए स्मार्टफोन खरीद रहे हैं।

इस बढ़ती जानकारी के चलते उनको किसी भी डिवाइस को खरीदने में पूरी मदद मिलती है और वे सोच समझ कर अपने लिए फैसला ले सकते हैं। एक नई रिपोर्ट में चिपसेट से जुड़ी तीन जरूरी चीजों को लिस्ट किया गया है। इस प्वाइंट को भारतीय किसी भी स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को खरीदने से पहले ध्यान में रखते है

डिवाइस खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें

काउंटरप्वाइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि भारतीय नई डिवाइस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि 76% स्मार्ट डिवाइस यूजर स्मार्टफोन खरीदते समय परफॉर्मेंस पर ध्यान देते हैं।

66% लोग ऐसे हैं , जो ग्राफिक्स और गेमिंग क्षमताओं पर ध्यान देते हैं, जबकि 62% 5G कनेक्टिविटी पर ध्यान देते हैं।

चिप जरूरी

अपनी रिसर्च रिपोर्ट में काउंटरप्वाइंट ने बताया कि भारतीय यूजर्स कोई भी डिवाइस खरीदने से पहले उसके चिप को महत्व देते हैं, चाहे वो स्मार्टफोन, ईयरफोन/TWS, स्मार्ट टीवी या लैपटॉप हो।

चिपसेट क्यों है जरूरी

इसके साथ ही इस बात की भी जानकारी सामने आई कि देश के 77% यूजर्स का मानना है कि चिपसेट क्षमताओं को उनके डिवाइस अनुभव को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

भी आप कोई नया फोन खरीदने जाते हैं तो इसके कुछ बेसिक फीचर को ध्यान से चेक करते हैं। चिपसेट भी उनमें से एक है। समय के साथ -साथ बाजार में हाई-एंड चिपसेट आ गए है, जो आपके लगभग हर नए स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को पावर देते है।

हाल ही में कंपनियों ने अपने डिवाइस में टॉप क्लास फीचर्स देना शुरू कर दिया है, जिसमें Ai फीचर्स और इंडस्ट्री टॉप स्पेसिफिकेशंस शामिल किए जा रहे हैं। एपल, सैमसंग से लेकर गूगल तक सब इस रेस में जुड़े हैं। ऐसे में बेहतरीन चिप ही आपके इन डिवाइस को सही स्टैंड देता है।

रिसर्च में यह भी बताया गया कि इसका हिस्सा बने 61% लोगों को मीडियाटेक चिपसेट के बारे में पता है। यह 31% बाजार हिस्सेदारी के साथ 2023 की तीसरी तिमाही में दुनिया का टॉप स्मार्टफोन चिपसेट ब्रांड रहा।

ADVERTISEMENTS